{"_id":"6ae897d3bdf8d6c8e50befa6","slug":"painting-done-a-week-ago-asphalt-has-started-peeling-off-shrinagar-news-c-5-1-drn1046-1104595-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: एक सप्ताह पहले हुई पेंटिंग, उखड़ने लगा डामर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: एक सप्ताह पहले हुई पेंटिंग, उखड़ने लगा डामर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। डांग-ऐठाणा सड़क पर एक सप्ताह पूर्व किया गया पेंटिंग कार्य उखड़ने लगा है। ऐसे में सड़क की गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों में निर्माण कार्य में गुणवत्ता न होने पर नाराजगी है।
करीब दो किमी लंबी डांग-ऐठाणा सड़क पर लोनिवि द्वारा एक सप्ताह पूर्व पेंटिंग कार्य कराया गया था। लंबे समय से सड़क पर बने गड्ढों से परेशान लोगों को पेंटिंग के बाद राहत मिली थी, लेकिन दो-तीन दिन पूर्व हुई बारिश ने सड़क की स्थिति फिर बिगाड़नी शुरू कर दी। नाली के अभाव में बारिश का पानी सड़क पर बहने से कुछ स्थानों पर नया डामर उखड़ने लगा है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता किशोर कुमार ने बताया कि संबंधित ठेकेदार को क्षतिग्रस्त स्थलों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र ही सड़क की मरम्मत कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बारिश के पानी की निकासी के लिए सड़क किनारे नाली का निर्माण भी कराया जाएगा। प्रयास है कि दो किमी के इस क्षेत्र में शीघ्र नाली निर्माण हो जाए।