फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Outsiders should be out of state

बाहरी लोगों को किया जाय प्रदेश से बाहर: जिलाध्यक्ष

Wed, 24 Jul 2019 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
Outsiders should be out of state
मुख्यालय पौड़ी में उत्तराखंड क्रांति दल के स्थापना दिवस पर जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी की स्थापना, उद्देश्य, जन समस्याओं व भावी कार्ययोजना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जिला कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनमोहन पंत ने कहा कि दूसरे प्रदेश के लोगों को प्रदेश से बाहर किया जाए।
विज्ञापन

बुधवार को बद्रीनाथ धर्मशाला पौड़ी सभागार में उक्रांद की जिला कार्यकारिणी की बैठक में जिलाध्यक्ष मनमोहन पंत ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में बाहरी लोगों की आमद बढ़ रही है। जिनको शासन-प्रशासन की शह मिली हुई है। उन्होंने कहा कि पहाड़ में बाहरी लोगों के ग्रामीणों की भूमि पर जबरन कब्जा करने व हड़पने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों को जल्द प्रदेश से बाहर किया जाय। संरक्षक मुरारी नौडियाल ने कहा कि प्रदेश में सरकार शराब उत्पादन को प्रोत्साहित करने की योजना पर काम कर रही है। कहा कि सरकार को इस योजना को जल्द रोककर आवश्यक व्यवस्थाओं के सुधार में कारगर कदम उठाने चाहिए। बैठक में उक्रांद कार्यकर्ताओं ने मंडल मुख्यालय पौड़ी में मंडलीय अधिकारियों की तैनानी सुनिश्चित करने, गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाने आदि की मांग की। बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सुरेश चंद्र जुयाल व मुरारी नौडियाल को जिला संरक्षक, संजय ढौंडियाल को उपाध्यक्ष, दरमान सिंह को महामंत्री, विपिन रावत को जिला प्रवक्ता मनोनीत किया गया। पंकज वडेरी को युवा अध्यक्ष, विनोद चौहान को पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, मनवर सिंह चौहान को ब्लाक अध्यक्ष थलीसैण और दिगंबर भट्ट को नगर अध्यक्ष श्रीनगर का दायित्व सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed