भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईसीएमआर) व इफ्को के सहयोग से कृषि विज्ञान केंद्र भरसार ने ग्रामीण किसानों के साथ पोषण दिवस मनाया गया। इस मौके पर केंद्र प्रभारी डा. रश्मि लिंबू ने बताया कि केंद्र पोषण को लेकर ग्रामीण स्तर पर जागरूकता अभियान चला रहा है। कहा कि हमारी थाली पोषक तत्वों से भरपूर होनी चाहिए, जिसके लिए केंद्र लगातार प्रयास कर रहा है।
बृहस्पतिवार को कृषि विज्ञान केंद्र भरसार की ओर से पाबौ ब्लाक स्थित ग्राम पंचायत धुलेत व चैड़तल्ला में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। केंद्र के वैज्ञानिकों ने ग्रामीणों को पोषण के महत्व, स्थानीय उत्पाद व जागरूकता को लेकर विस्तार से जानकारी दी। प्रभारी डा. रश्मि लिंबू ने कहा कि एक व्यक्ति, महिला या बच्चें को पोषण के लिए किन-किन पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इसकी जानकारी प्रत्येक परिवार को होनी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारी थाली पोषक तत्वों से भरपूर होनी चाहिए, जिसके लिए केंद्र लगातार प्रयास कर रहा है। डा. लिंबू ने ग्रामीणों से कुपोषण दूर करने में सहयोग का आह्वान भी किया। वैज्ञानिक डा. अंकिता नेगी ने ग्रामीणों को मौसमी सब्जियों (पालक, मैथी, मूली) की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान 70 बीज किट ग्रामीण किसानों को वितरित किए गए। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान धुलेत ज्योति देवी , समाजसेवी गिरीश रावत, वीरेंद्र नेगी, सरिता देवी, सुमा देवी, रणीलाल, सुनीता देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।