फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Open University study centre opened at Banas Paithani College

Pauri News: बनास पैठाणी महाविद्यालय में खुला मुक्त विवि का अध्ययन केंद्र

Sun, 18 Oct 2026 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 18 Oct 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
Open University study centre opened at Banas Paithani College
थलीसैंण। राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी का अध्ययन केंद्र स्थापित किया गया है। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के नए अवसर मिलेंगे। विशेष रूप से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के उन विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा, जो आर्थिक, पारिवारिक, रोजगार संबंधी और भौगोलिक परिस्थितियों के कारण नियमित रूप से महाविद्यालय में अध्ययन नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रकाश फोंदणी ने बताया कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने महाविद्यालय को अध्ययन केंद्र के रूप में नामित करते हुए केंद्र कोड भी आवंटित कर दिया है। विवि से संबंधित दस्तावेजों में बीबीए, बीसीए, बीएससी बायो, गणित संवर्ग और एमएससी गणित सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों का उल्लेख किया गया है। विद्यार्थियों को पाठ्यक्रमों की उपलब्धता, प्रवेश प्रक्रिया और पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी अध्ययन केंद्र से प्राप्त होगी।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि अध्ययन केंद्र की स्थापना क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अध्ययन केंद्र के संयोजक डॉ. पुनीत चंद्र वर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) से संबंधित प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। समर्थ पोर्टल के नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश रावत ने कहा कि महाविद्यालय में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed