फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Open gyms will soon be built at six places in Srinagar

Pauri News: श्रीनगर में छह स्थानों पर जल्द बनेंगे ओपन जिम

Sat, 17 Feb 2024 06:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 06:08 PM IST
विज्ञापन
Open gyms will soon be built at six places in Srinagar
श्रीनगर। जिम के शौकीन युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नगर निगम श्रीनगर शहर के प्रमुख तीन शिक्षण संस्थानों के साथ तीन पार्कों में ओपन जिम बनाने जा रहा है। इसके लिए नगर निगम ने करीब 22 लाख के उपकरण खरीद लिए हैं।
विज्ञापन


एजुकेशन हब के तौर पर पहचान रखने वाले श्रीनगर में बड़ी आबादी युवाओं की है, जिनके लिए क्षेत्र में ओपन जिम की सुविधा नहीं है। अब नगर निगम श्रीनगर ने मेडिकल काॅलेज श्रीकोट, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज श्रीनगर व राजकीय आदर्श इंटर कालेज श्रीनगर में ओपन जिम बनाने तैयारी कर ली है। इसी तरह गंगा दर्शन पार्क के साथ डांग क्षेत्र के निर्माणाधीन दो पार्क में भी ओपन जिम बनाए जाएंगे, जिसके लिए निगम प्रशासन ने करीब 22 लाख के उपकरण खरीद लिए हैं।
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी ने बताया कि मेडिकल काॅलेज श्रीकोट के साथ श्रीनगर के प्रमुख दो इंटर काॅलेज में ओपन जिम बनाया जाएगा। इसी तरह शहर के तीन पार्कों में भी ओपन जिम बनने हैं, जिनके लिए जिम उपकरण खरीद लिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed