फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Online application for Sanskrit promotion schemes

Pauri News: संस्कृत संवर्द्धन योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन

Mon, 27 Apr 2026 04:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 27 Apr 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
Online application for Sanskrit promotion schemes
देवप्रयाग। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने शिक्षा मंत्रालय केंद्र सरकार के सहयोग से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए संस्कृत संवर्धन योजनाओं के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य संस्कृत, पाली एवं प्राकृत भाषाओं के अध्ययन, अनुसंधान और प्रचार-प्रसार को वैश्विक स्तर पर सुदृढ़ बनाना है।
विज्ञापन

केंद्रीय योजना के निदेशक प्रो. मधुकेश्वर भट्ट ने बताया कि विश्वविद्यालय देशभर के संस्कृत विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों और संस्थानों को शैक्षणिक व आर्थिक सहयोग प्रदान कर रहा है। इसके तहत छात्रवृत्ति से लेकर शोध प्रोत्साहन और प्रकाशन तक की महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी ने कहा कि केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय इन योजनाओं के लिए नोडल एजेंसी के रूप में कार्य कर रहा है। यह भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल है। उन्होंने सभी पात्रों से समय पर आवेदन करने का आह्वान किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed