फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   one nation one ration card scheme

1.19 लाख लोगों को मिलेगा वन नेशन वन राशनकार्ड का फायदा

विज्ञापन
one nation one ration card scheme
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में वन नेशन, वन राशनकार्ड का ट्रायल सफल रहा है। इससे 1.19 लाख लाभार्थी लाभान्वित होंगे। यह बात खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले के सचिव सिमरनदीप सिंह ने बुधवार को वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना के कार्यान्वयन और जम्मू-कश्मीर में राशन कार्डों के आधार सीडिंग की समीक्षा बैठक में कही। सचिव ने उन लक्ष्यों की समीक्षा की जिन्हें सरकार द्वारा निर्धारित समय-सीमा के अनुसार योजना को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए प्रत्येक जिले को पूरा करना आवश्यक है। कहा कि इस योजना को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए लाभार्थी स्तर तक सभी राशनकार्डों की शत-प्रतिशत आधार सीडिंग प्राप्त करना है। अभी तक कुलगाम, अनंतनाग, शोपियां, किश्तवाड़, पुलवामा और रामबन ने 90 प्रतिशत से अधिक आधार कार्ड को राशनकार्ड से जोड़ा है। हालांकि श्रीनगर, बारामूला, रियासी और जम्मू प्रांत के कुछ जिलों में आधार सीडिंग का प्रतिशत कम है। सचिव ने बताया कि विभाग पिछले एक महीने से इस योजना पर मिशन मोड पर काम चल रहा है। राशन कार्ड स्तर पर आधार सीडिंग का वर्तमान प्रतिशत 87 प्रतिशत है। जेएंडके में सभी उचित मूल्य की दुकानों में इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ सेल डिवाइस लगाए जाएंगे। योजना के परीक्षण अनंतनाग, शोपियां, बारामूला, बडगाम, कुपवाड़ा, कुलगाम, डोडा, सांबा, उधमपुर, राजौरी, कठुआ और जम्मू जिलों में हुआ है। उत्तर प्रदेश राज्य से जम्मू-कश्मीर के इन सभी जिलों में राशन उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed