फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Number of dengue patients in the district increased to 163, highest in Kotdwar.

Pauri News: जिले में 163 हुई डेंगू के मरीजों की संख्या, सर्वाधिक कोटद्वार में

Sun, 13 Oct 2024 10:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Number of dengue patients in the district increased to 163, highest in Kotdwar.

विज्ञापन
पौड़ी। पहाड़ों में ठंड बढ़ने के साथ ही डेंगू के मामले कम होने लगे हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। अक्तूबर के दूसरे हफ्ते तक जिले में महज पांच मामले ही सक्रिय हैं। जिले में डेंगू के अभी तक कुल 163 मामले सामने आए हैं। जिसमें करीब 72 फीसदी मामले केवल कोटद्वार व आसपास के क्षेत्रों में पाए गए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू को लेकर गंभीरता बरती जा रही है।


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट की मानें तो जिले में अक्तूबर माह के दूसरे हफ्ते में जनपद के करीब 3,34,096 घरों के निरीक्षण के बाद 14029 घरों में डेंगू के लार्वा पाए गए। जिसमें कोटद्वार में सर्वाधिक 118, श्रीनगर 15 व यमकेश्वर में 19 मामले शामिल हैं। जिला मलेरिया अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि सितंबर माह के मध्यम सप्ताह तक जिले में 11,45,492 घरों के निरीक्षण के बाद करीब 18058 घरों में लार्वा पाए जाने की पुष्टि हुई। इस अवधि के दौरान जिले में डेंगू के महज 74 मामले ही दर्ज किए गए थे। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एडवायजरी भी जारी की थी। एडवायजरी में अक्तूबर माह के मध्य तक डेंगू के मामलों में वृद्धि होने की आशंका जताई गई थी। बताया कि 20 सितंबर से लेकर 12 अक्तूबर तक जिले में 89 मामले बढ़कर अब डेंगू पॉजिटिव कुल 163 हो चुके हैं। जिसमें 103 पुरुष व 60 महिलाएं शामिल हैं। बताया कि डेंगू ने सर्वाधिक 14 से 49 आयुवर्ग को प्रभावित किया है। इस आयु वर्ग में 117, 50 से अधिक आयु वर्ग में 21, 9-13 के 13, 5-8 के 10 जबकि चार साल तक की आयु के दो मामले दर्ज किए गए हैं। ठंड बढ़ने के साथ ही अक्तूबर के दूसरे हफ्ते में जिले में महज पांच मामले ही सक्रिय हैं। हालांकि डेंगू निवारण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed