प्रदेश के स्वास्थ्य, सहकारिता, उच्च शिक्षा एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अलकनंदा किनारे साढ़े तीन करोड़ की लागत से किए गए शारदानाथ घाट के पुनर्स्थापना कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने अगले डेढ़ माह के अंदर शहर में मुफ्त पेयजल उपभोग की सीमा 10 हजार लीटर से बढ़ाकर 20 हजार लीटर प्रतिमाह करने की घोषणा की।
सोमवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की वजह से लोग केदारनाथ तक बस से जाएंगे। फूलों की घाटी, हेमकुंड साहिब और लक्ष्मणसिद्ध मंदिर तक रोपवे बनेंगे। उन्होंने कार्यदायी संस्था को 30 अप्रैल तक निर्माण कार्य पूर्ण कर लोकार्पण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता एक ओर उनके कार्यकाल के ढाई साल और एक ओर कांग्रेस के 70 साल के कार्यकाल का आकलन कर अंतर महसूस कर सकती है। इस मौके पर गंगा आरती समिति के अध्यक्ष प्रेमबल्लभ नैथानी, भाजपा जिला मंत्री जितेेंद्र रावत, अतर सिंह असवाल ने विचार व्यक्त किए। संचालन अनूप बहुगुणा ने किया। वहीं, राठ जन कल्याण एवं सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष रामप्यारे भट्ट और सचिव चंद्र सिंह रावत ने काबीना मंत्री से घराटों की क्षतिग्रस्त गूलों का निर्माण कर पूर्वी और पश्चिमी नयार के घराटों के पुनर्निर्माण की मांग की।