फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Now Pauri police will investigate MLA Mahesh Negi case

विधायक महेश नेगी प्रकरण की जांच करेगी पौड़ी पुलिस

Tue, 17 Nov 2020 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Now Pauri police will investigate MLA Mahesh Negi case
द्वाराहाट विधायक महेश नेगी प्रकरण एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। आईजी गढ़वाल अभिनव कुमार ने मामले की जांच दून पुलिस से हटाकर पौड़ी पुलिस को सौंप दी है, जिसका आदेश एसएसपी को भेजा गया है। उन्होंने मामले की जांच महिला थानाध्यक्ष श्रीनगर को सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

द्वाराहाट विधायक महेश नेगी पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। मामले में न्यायालय के निर्देश पर थाना नेहरू कालोनी देहरादून में सितंबर में दुराचार सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं महेश नेगी की पत्नी ने भी पीड़ित महिला के खिलाफ ब्लैक मेलिंग के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में देहरादून पुलिस की भूमिका से नाराज आईजी गढ़वाल अभिनव कुमार ने उक्त दोनों मुकदमे पौड़ी पुलिस को हस्तांतरित किए जाने का आदेश जारी किए हैं। आईजी अभिनव कुमार ने कहा है कि दोनों मामलों की जांच महिला थानाध्यक्ष श्रीनगर को सौंप दी जाए। एसएसपी पी. रेणुका देवी ने बताया कि उन्हें इस आदेश की जानकारी है। मुख्यालय पहुंचते ही निर्देशानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed