फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   not same statement on the post of jiladhyaksh

नहीं बन सकी जिलाध्यक्ष पद पर एकराय

Sat, 31 Oct 2015 10:25 PM IST
पौड़ी
पौड़ी Updated Sat, 31 Oct 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष के चयन के लिए हुई भाजपा की बैठक में जिलाध्यक्ष पद के लिए किसी एक नाम पर आम सहमति नहीं बन पाई। बैठक में इस पद के लिए 16 लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की। काफी देर तक गहन चर्चा होने के बाद भी  किसी एक के नाम पर सहमति न बन पाने से जिलाध्यक्ष के चयन के लिए पैनल बनाकर पांच लोगों के नाम प्रदेश संगठन को भेजने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

 
पार्टी जिलाध्यक्ष के चुनाव के लिए बदरीनाथ धर्मशाला में हुई बैठक में जिले के विभिन्न स्थानों से आए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जिलाध्यक्ष के चुनाव के लिए गहन मंथन चला। जिला चुनाव अधिकारी अतर सिंह तोमर ने जिलाध्यक्ष पद के सभी दावेदारों से अपना नाम देने को कहा जिस पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष मुकेश रावत, नीरज पांथरी, संपत रावत, लक्ष्मण सिंह नेगी, दलबीर नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्कर जोशी, राकेश रुडोला, अनिल कुमार, ओपी जुगरान, धनेश्वर धस्माना, जय बल्लभ पंत, ध्यान पाल सिंह गुसाईं, राजू रौथाण, सुषमा रावत, ऊषा थपलियाल, जगत किशोर बड़थ्वाल आदि ने दावेदारी पेश की।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी ने सभी कार्यकर्ताओं को किसी एक के नाम से रायशुमारी बनाने के लिए कई घंटे का समय दिया। गहन चर्चा होने के बाद भी किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई। इस पर जिला चुनाव अधिकारी अतर सिंह तोमर ने कहा कि पार्टी के सांसद, विधायक और प्रदेश संगठन के सदस्यों से विचार विमर्श करने के बाद इन दावेदारों में से पांच लोगों के नामों का पैनल बनाकर प्रदेश संगठन को भेजा जाएगा। प्रदेश संगठन की ओर से पैनल में शामिल नामों में किसी एक के नाम पर सहमति बनाई जाएगी। बैठक में सहायक जिला चुनाव अधिकारी राजेंद्र कोठारी, घनानंद उर्फ घन्ना भाई समेत कई लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed