फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   New traffic plan will be implemented in Pauri from today

पौड़ी में आज से लागू होगा नया ट्रैफिक प्लान

Sun, 26 Sep 2021 07:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 07:26 PM IST
विज्ञापन
New traffic plan will be implemented in Pauri from today
मंडल मुख्यालय पौड़ी में यातायात व्यवस्था को सही करने के लिए पुलिस प्रशासन ने सोमवार से परीक्षण के तौर पर नये बस अड्डे से कुछ वाहनों का संचालन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

एसएसपी पीरेणुका देवी के निर्देश पर सीओ सदर ने कोतवाली में टैक्सी यूनियनों व बस संचालकों के साथ बैठक कर नये ट्रैफिक प्लान को लेकर बैठक की। कोतवाली पौड़ी में आयोजित बैठक में सीओ सदर प्रेमलाल टम्टा ने कहा कि शहर में स्थित पुराने बस अड्डे से यातायात के दबाव को कम करने व जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए कुछ वाहनों को देवप्रयाग रोड पर स्थित नए बस अड्डे से संचालित किया जाएगा। सीओ ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए नए बस अड्डे व पुराने बस अड्डे, बाजार क्षेत्र के मध्य यात्रियों को लाने व ले जाने के लिए नगर पालिका पौड़ी द्वारा वाहन की व्यवस्था की जाएगी। बताया कि सोमवार से परीक्षण के तौर पर हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, सबदरखाल, कोट, खांडूसैंण, घुड़दौड़ी, जामलाखाल, कल्जीखाल, कांसखेत, डांडा नागराजा, ल्वाली की ओर से जाने वाले वाहनों को नये बस अड्डे से संचालित किया जाएगा। उपरोक्त रूट पर चलने वाले वाहनों को पुराने बस अड्डे पर आने की मनाही होगी। इस मौके पर टैक्सी यूनियन के महेंद्र भंडारी, कुलवीर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed