फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   New DIG takes charge in CTC SSB

सीटीसी एसएसबी में नए डीआईजी ने पदभार ग्रहण किया

Sat, 02 Nov 2019 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
New DIG takes charge in CTC SSB
सीटीसी एसएसबी (केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सशस्त्र सीमा बल) के मुखिया बदल गए हैं। केंद्र के डीआईजी उपेंद्र प्रकाश बलोदी के तबादले के बाद डीआईजी एसआर गुप्ता ने बतौर डीआईजी का पद भार ग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन

वर्ष 2017 के मई से श्रीनगर में एसएसबी का सीटीसी संचालित हो रहा है। इससे पूर्व यहां एसएसबी अकादमी थी। 11 मई 2017 को डीआईजी उपेंद्र प्रकाश बलोदी सीटीसी श्रीनगर के पहले डीआईजी बने। बल मुख्यालय ने उनका स्थानांतरण गुवाहाटी कर दिया है। उनके स्थान पर बिहार से डीआईजी एसआर गुप्ता को यहां भेजा गया है।
विज्ञापन

डीआईजी गुप्ता ने शुक्रवार शाम सीटीसी में मुखिया का पद संभाल लिया। मूल रूप से देहरादून निवासी गुप्ता को सीमा पर काम करने का लंबा अनुभव है। वह सात साल तक बिहार में भारत की सीमा पर तैनात रहे हैं। इस दौरान उनकी 4 पोस्टिंग और 2 प्रमोशन हुए। वह भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग और इंटेलीजेंस ब्यूरो में भी सेवा दे चुके हैं। वर्ष 2015 में भारत-नेपाल सीमा में उनकी तैनाती के दौरान एसएसबी की टीम ने एक साल में ही लगभग 9 करोड़ से ऊपर की तस्करी का माल जब्त किया था। जो पूर्व के वर्षों की तुलना में 101 प्रतिशत से ज्यादा था। गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2013 की आपदा में क्षतिग्रस्त हुए केंद्र के भवनों के पुनर्निर्माण करवाना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed