{"_id":"6761c1244fdccf610b05a0f3","slug":"msc-student-found-unconscious-in-room-dies-shrinagar-news-c-5-1-drn1030-572602-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: एमएससी की छात्रा कमरे में बेहोशी की हालत में मिली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: एमएससी की छात्रा कमरे में बेहोशी की हालत में मिली, मौत
विज्ञापन
Iचौरास में किराये के कमरे में रहती थी बिहार की छात्रा
I
Iबैक पेपर परीक्षा देने यहां आई थी छात्रा, मूल रूप से बिहार की निवासी थी छात्रा
I
Iगढ़वाल विवि में पढ़ने वाली एमएससी जंतु विज्ञान की छात्रा चौरास में अपने किराये के कमरे में बेहोशी की हालत में मिली। पड़ोस में रहने वाली एक छात्रा व अन्य लोगों ने उसे बेस अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।I
I
I
Iकीर्तिनगर कोतवाली निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि 17 दिसंबर को श्रीकोट पुलिस चौकी इंचार्ज की ओर से कीर्तिनगर पुलिस को इस मामले की सूचना मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा कि गढ़वाल विवि के चौरास परिसर में एमएससी जंतु विज्ञान की छात्रा नेहा कुमारी (32) पुत्री अमरनाथ सिंह, निवासी ग्राम सवा, पो. ढाली, थाना संकरा, जिला मुज्जफरपुर, बिहार यहां चौरास में किराये के कमरे में रहती थी। बगल वाले कमरे में रहने वाली अन्य छात्रा ने सुबह के समय नेहा को कमरे में बेहोशी की हालत में देखा और तत्काल अन्य लोगों की मदद से उसे बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
I
Iकहा कि मृतका के शव को मोर्चरी में रखा गया है और मृतका के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि नेहा के डिप्रेशन में चलने व दवाओं का उपयोग किए जाने की भी जानकारी मिली है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। वहीं गढ़वाल विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. महावीर सिंह नेगी ने बताया कि छात्रा ने पिछले वर्ष गढ़वाल विवि में एमएससी जुलॉजी में प्रवेश लिया था, पैर में चोट आने के कारण वह परीक्षा नहीं दे पाई थी, जिस कारण इस समय वह बैक पेपर परीक्षा देने यहां आई थी। उन्होंने कहा कि छात्रा के बीमार रहने की भी जानकारी मिली है। उन्होंने छात्रा की मौत पर विवि की ओर से गहरा दुख व्यक्त किया।I