फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Mother wandering from door to door for treatment of six year old innocent Karthik

Pauri News: छह साल के मासूम कार्तिक के इलाज के लिए दर-दर भटक रही मां

Fri, 08 Nov 2024 10:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Mother wandering from door to door for treatment of six year old innocent Karthik
पौड़ी। गुलदार के हमले से घायल हुए मासूम के उपचार के लिए जनपद के द्वारीखाल ब्लॉक के ठांगर गांव निवासी करीना देवी इन दिनों दर-दर भटक रही हैं। बेटे को समय पर सही उपचार मिल सके, इसके लिए मां करीना देवी दो अन्य मासूमों के साथ डीएम से मदद की गुहार लगाने पहुंची।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते 21 सितंबर को सुबह करीब सात बजे छह साल के मासूम कार्तिक पर गुलदार ने हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया था। मासूम की हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। जिसके बाद उसे एम्स ऋषिकेश में भर्ती करवाया गया है। करीब डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी कार्तिक एम्स में भर्ती है। वहीं गरीबी से जूझ रहे परिजनों के पास बच्चे के उपचार के लिए धनराशि नहीं है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मां करीना देवी अपने मासूम के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए डीएम से आर्थिक सहायता की गुहार लगाने पहुंची। उन्होंने बताया कि पति मोहन सिंह मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण पोषण करता है। पति के पास न तो रोजगार है और न ही अपनी कोई भूमि। ऐसे में अब बेटे का आगे का उपचार भगवान भरोसे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि बेटे के घायल होते समय महज दस हजार की राशि मुहैया कराई गई थी, जो कि उपचार के लिए नाममात्र रही। बेटे की दवा आदि के लिए लोगाें ने भी उनकी सहायता की। लेकिन अब बेटे को पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के लिए और धनराशि की जरूरत है। ऐसे में उन्होंने जिला प्रशासन से बेटे की सलामती के लिए गुहार लगाई है। वहीं डीएम डॉ. आशीष चौहान ने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया है। डीएम ने प्रभागीय वनाधिकारी लैंसडौन को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed