फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Minister of State and DM Listen to Public Grievances at Public Service Camp

Pauri News: जनसेवा शिविर में राज्यमंत्री व डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Sat, 11 Jul 2026 04:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 11 Jul 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
Minister of State and DM Listen to Public Grievances at Public Service Camp
​खिर्सू ब्लॉक में आयोजित जनसेवा ​शिविर में लाभार्थी को महालक्ष्मी किट भेंट करते राज्यमंत्री। स्
पौड़ी। विकासखंड खिर्सू में आयोजित जनसेवा शिविर में डीएम स्वाति एस भदौरिया और दायित्वधारी भगवत प्रसाद मकवाना ने लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने विभागों को जल्द समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारियां दी गईं। मकवाना ने खिर्सू क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों के लिए विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। शनिवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित शिविर में ग्रामीणों ने खिर्सू में पेयजल, स्वास्थ्य, समाज कल्याण पेंशन और श्रीनगर- खिर्सू मोटर मार्ग पर मलबा आने समेत 21 शिकायतें दर्ज कराईं। डीएम ने पेयजल लाइन का सर्वे कर नई योजना की डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। जबकि अल्ट्रासाउंड कराने और जरूरतमंदों को खुशियों की सवारी सेवा मुहैया कराने को कहा। डीएम ने विभागीय अधिकारियों को लोगों की शिकायतों का जल्द निस्तारण करने को कहा। इस मौके पर उन्होंने एक शिशु का अन्न प्राशन संस्कार और दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की व दो महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित कीं। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 12 छात्राओं को बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत टी-शर्ट देकर सम्मानित किया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने 45, होम्योपैथिक ने 79 व आयुर्वेदिक ने 87 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां दीं। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अनिल भंडारी, पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, एसडीएम नूपुर वर्मा, डीडीओ रमेश चंद्र, सीवीओ डॉ. विशाल शर्मा, सीईओ अत्रेश सयाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed