{"_id":"6ab3da2c7ba3a5af8409a46e","slug":"memorandum-submitted-in-protest-against-gst-raids-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-126670-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: जीएसटी छापामारी के विरोध में दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: जीएसटी छापामारी के विरोध में दिया ज्ञापन
Wed, 23 Sep 2026 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 23 Sep 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
फोटो
श्रीनगर। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल श्रीनगर इकाई की ओर से छापामारी के विरोध में जीएसटी कमिश्नर देहरादून को उपजिलाधिकारी श्रीनगर के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी के नेतृत्व में व्यापारियों ने कहा कि त्योहारी सीजन को देखते हुए जीएसटी अधिकारियों की ओर से बाजार में अनावश्यक छापा मारा जा रहा है। वासुदेव कंडारी ने कहा कि त्योहारी सीजन की तैयारियों में व्यापारी व्यस्त हैं। ऐसे में विभाग की ओर से की जा रही कार्रवाई से उनके व्यापार पर विपरीत प्रभाव भी पड़ेगा। उन्होंने कहा है कि त्योहारी सीजन के दौरान बाजार में औचक निरीक्षक, जांच अभियानों में प्रभावी रोक लगाई जाए। अन्यथा व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। संवाद