फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Medicinal plants planted on the birthday of Acharya Balkrishna

Pauri News: आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिन पर रोपे औषधीय पौधे

Sun, 04 Aug 2024 06:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 04 Aug 2024 06:18 PM IST
विज्ञापन
Medicinal plants planted on the birthday of Acharya Balkrishna
श्रीनगर/पुरोला। भारत स्वाभिमान समिति चौरास की ओर से आयुर्वेद केंद्र पतंजलि योगपीठ के अध्यक्ष आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिन पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाए जाने वाले आचार्य के जन्मदिन पर भारत स्वाभिमान समिति और पतंजलि महिला समिति ने औषधीय पौधे रोपे। इस मौके पर केएन डंगवाल, राजेंद्र सिंह कैंतुरा, ओम प्रकाश बडोनी, आनंद सिंह बिष्ट, ममता बडोनी, प्रमिला बिष्ट आदि मौजूद थे। वहीं पुरोला में पतंजलि योगपीठ व भारत स्वाभिमान यमुना घाटी की ओर से नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में वृहद पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में पतंजलि योगपीठ व भारत स्वाभिमान के युद्धवीर सिंह असवाल, जगदीश प्रसाद जगूड़ी, सोनिराम चौहान, गजेंद्र सिंह, शिवांश, प्रदीप सिंह और प्रियंका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------------------------------------------------------------------------------
विज्ञापन

शिविर में 51 लोगों ने किया रक्तदान

श्रीनगर। रोटरी क्लब श्रीनगर की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। राजकीय बेस चिकित्सालय श्रीकोट के ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित शिविर में पहुंचे लोगों ने 51 यूनिट रक्तदान किया। डॉक्टरों ने स्वस्थ शरीर के लिए रक्तदान को जरूरी बताया। शिविर में मुख्य अतिथि ब्लड बैंक प्रभारी डाॅ. सतीश शर्मा, गंगा असनोड़ा थपलियाल, केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय काला ने कहा कि रक्तदान महादान है जिसका कोई विकल्प नहीं है। शिविर में रोटरी क्लब अध्यक्ष दिनेश प्रसाद जोशी, सचिव अनिल ढौंडियाल, डॉ. हरीश भट्ट, शैलेंद्र रावत, गिरीश पैन्यूली, लखपत भंडारी, वासुदेव कंडारी, दिनेश असवाल, मोनिका गुप्ता और उषा चौधरी आदि उपस्थित रहे l संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------

काशी नगरी में धूमधाम से मनाएंगे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

उत्तरकाशी। श्रीराम सेवा दल की बैठक में इस बार काशी नगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही नगर में भव्य शोभायात्रा के साथ ही विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान करने पर चर्चा की गई। जयपुर मंदिर में श्रीराम सेवा दल की बैठक जिलामंत्री दुर्गेश नौटियाल की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि काशी नगरी में योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाएंगे। इसकी व्यवस्थाओं को लेकर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है जो नगर क्षेत्र में अभियान को लेकर प्रचार करेंगे। इसके अलावा मटकी फोड़ के साथ ही कई धार्मिक अनुष्ठान होंगे। बैठक से पूर्व उन्होंने साल्ड गांव में स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर परिसर में पौध रोपण किया। इस मौके पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय प्रकाश बड़ोला, सूरज डबराल, जितेंद्र चौहान, प्रदीप पंवार, सुशील शर्मा, मुनेंद्र रावत, महेंद्र सिंह रावत, मान सिंह, अभिषेक नेगी और ऊषा भट्ट आदि मौजूद थे। संवाद

श्रीकृष्ण जन्म पर झूमे श्रद्धालु

श्रीनगर। कीर्तिनगर ब्लॉक के हिसरियाखाल क्षेत्र के बरसोली गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण एवं श्रीमद्देवी भागवत महापुराण कथा के पांचवें दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण करने पहुंचे। श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक आचार्य प्रमोद चमोली ने कहा कि श्रद्धालु कृष्ण के प्रति अपनी श्रद्धा व समर्पण का भाव रखें। इस दौरान श्रीकृष्ण जन्म पर भजन गाए गए और श्रद्धालु जमकर झूमे। वहीं श्रीमद् देवी भागवत कथा में आचार्य हरीश भट्ट ने श्रद्धालुओं से संस्कारों पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। इस मौके पर आचार्य चंडी प्रसाद बंगवाल, मनोज सेमल्टी, विजयराम फोंदणी, कैलाश बडोनी, दिव्यांश भट्ट, पवन रणाकोटी, नत्थीराम उनियाल और वीरेंद्र उनियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed