फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   MBBS trainees planted a broom in front of the base hospital gate

एमबीबीएस प्रशिक्षुओं ने बेस अस्पताल के गेट के सामने लगाया झाड़ूू

Wed, 07 Jul 2021 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
MBBS trainees planted a broom in front of the base hospital gate
वजीफे में वृद्धि की मांग के लिए कार्य बहिष्कार कर रहे राजकीय मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रशिक्षुओं ने बुधवार को बेस अस्पताल के गेट के सामने झाड़ू लगाकर प्रदर्शन किया। इसके अलावा उन्होंने कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए लोगों को जागरूक भी किया। जय हो छात्र संगठन ने भी प्रशिक्षुओं की मांग का समर्थन करते हुए आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन

वजीफे में बढ़ोतरी की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रशिक्षु रविवार से कार्य बहिष्कार पर हैं। बुधवार को उन्होंने विरोध स्वरूप बेस अस्पताल के गेट के आगे झाडू़ लगाया। आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे जय हो छात्र संगठन ने भी कम वजीफा मिलने पर असंतोष जाहिर किया। संगठन के जिलाध्यक्ष आयुष मियां ने कहा कि 10 साल से प्रशिक्षुओं को मात्र साढ़े सात हजार वजीफा मिल रहा है। मेडिकल कॉलेज प्रशिक्षुओं से बेस अस्पताल में दिन-रात काम करवाता है। इसके बावजूद उनको प्रतिदिन ढाई सौ रुपये के हिसाब से वजीफा मिल रहा है। वहीं अस्पताल के सफाई कर्मियों को प्रतिदिन 280 रुपये भुगतान होता है। संगठन ने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजते हुए प्रदेश के तीनों मेडिकल कॉलेज (श्रीनगर, हल्द्वानी व देहरादून) में एमबीबीएस प्रशिक्षुओं का वजीफा बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर बिड़ला परिसर के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकित रावत, निशांत कंडारी, कैवल्य जखमोला, अंजुल रावत, दीक्षराज, अंकित पुंडीर, ऋषभ बिष्ट और आशीष राणा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed