Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Many temples including Dhari Devi, Kamleshwar Mahadev will be connected to the tourism circuit.

Pauri News: धारी देवी, कमलेश्वर महादेव समेत कई मंदिर जुड़ेंगे पर्यटन सर्किट से

Sun, 21 Jan 2024 07:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 21 Jan 2024 07:59 PM IST
विज्ञापन
Many temples including Dhari Devi, Kamleshwar Mahadev will be connected to the tourism circuit.
देवलगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में महिला को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण प्रमाणपत्र देतभ्मंत्र
फोटो
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह ने देवलगढ़ में किया विकास कार्यों का शिलान्यास
कहा : पर्यटन सर्किट के दायरे में आने से देश व प्रदेश के पर्यटन को मानचित्र में मिलेगा स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के भ्रमण पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री और श्रीनगर विधायक डाॅ. धन सिंह रावत ने देवलगढ़ में पर्यटक सर्किट के अंतर्गत राजराजेश्वरी मंदिर देवलगढ़ के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि धारी देवी मंदिर, कमलेश्वर महादेव मंदिर, देवलगढ़ मंदिर सहित खिर्सू व पौड़ी के कई मंदिरों को पर्यटन सर्किट से जोड़ा जा रहा है जिससे यहां पर श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं का विकास होगा और पर्यटन बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि यह मंदिर प्रदेश और देश के पर्यटन मानचित्र में भी शामिल होंगे और लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने अधिकारियों से गुणवत्ता सहित समयावधि के भीतर विकास कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने गौरा देवी मंदिर का निरीक्षण कर पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्यों का आगणन बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने गौरा देवी कन्या धन योजना के तहत खिर्सू ब्लॉक के 116 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र व धनराशि वितरित की। साथ ही प्रधानमंत्री आवासीय योजना से लाभान्वित होने वाली महिलाओं को आवास योजना के स्वीकृति प्रमाणपत्र वितरित किए। उन्होंने गत वर्ष अपने सात वर्षीय छोटे भाई को गुलदार के हमले से बचाने वाले भटोली की बहादुर बेटी आराधना को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। उन्होंने 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के आयोजनों में भी लोेगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। इसके बाद उन्होंने जीआईसी देवलगढ़, सुमाड़ी, मरखोड़ा, राकपूमावि कठूली, राप्रावि सिंगोरी, राप्रावि कठूली, राप्रावि डंगू, राप्रावि पोखरी, राप्रावि कोठगी, राउप्रावि भटोली, रापूमावि दत्ताखेत, राप्रावि सरणा एवं राप्रावि मुसोली के दैवी आपदा के अंतर्गत मरम्मत कार्यों का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में खिर्सू मंडल अध्यक्ष रमेश मंद्रवाल, प्रधान प्रमोद उनियाल, वरिष्ठ भाजपा नेता अतर सिंह असवाल, राजराजेश्वरी मंदिर के मुख्य पुजारी कुंजिका प्रसाद उनियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत, लखपत सिंह भंडारी सहित, गणेश भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed