{"_id":"6a22c5c1ac157e85d709545b","slug":"many-school-buildings-in-kirtinagar-are-in-a-dilapidated-state-with-classes-being-conducted-under-temporary-arrangements-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-123312-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: कीर्तिनगर के कई स्कूल भवन बदहाल, अस्थायी व्यवस्थाओं में चल रही पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: कीर्तिनगर के कई स्कूल भवन बदहाल, अस्थायी व्यवस्थाओं में चल रही पढ़ाई
Fri, 05 Jun 2026 06:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 05 Jun 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
- स्वीकृत बजट के बावजूद नहीं शुरू हुए निर्माण कार्य, छात्रों की पढ़ाई प्रभावित
श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के कई राजकीय प्राथमिक और जूनियर विद्यालय भवन संबंधी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। जिला योजना के तहत भवन निर्माण और मरम्मत के लिए बजट स्वीकृत होने के बावजूद धनराशि जारी न होने से कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
ऐसे में आगामी मानसून में भी छात्र-छात्राओं को टपकती छतों और अस्थायी व्यवस्थाओं के बीच पढ़ाई करनी पड़ेगी। सबसे गंभीर स्थिति जूनियर हाईस्कूल कोटी ढुंडसिर की है जहां जर्जर भवन के कारण विद्यालय का संचालन प्राथमिक विद्यालय भवन में किया जा रहा है। इसी भवन में आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित हो रहा है जिससे दो कमरों और एक बरामदे में तीन संस्थानों का संचालन किया जा रहा है। जूनियर हाईस्कूल डडुवा का संचालन वर्तमान में पंचायत भवन में हो रहा है। पर्याप्त शैक्षणिक सुविधाओं के अभाव में यहां विद्यार्थियों और शिक्षकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं प्राथमिक विद्यालय जिवालाखाल, सिरोला और धौलियाणा सहित कई अन्य विद्यालयों में भी क्षतिग्रस्त छतों, दीवारों में दरारों और बरसात में पानी टपकने जैसी समस्याएं बनी हुई हैं। शिक्षकों के अनुसार भवनों की कमी के कारण कई बार अलग-अलग कक्षाओं के विद्यार्थियों को एक ही कमरे में बैठाकर पढ़ाना पड़ता है। खंड शिक्षाधिकारी डॉ. वाईएस नेगी ने बताया कि संबंधित विद्यालयों के निर्माण और मरम्मत के लिए जिला योजना में बजट स्वीकृत है लेकिन धनराशि अभी जारी नहीं हुई है। सभी विद्यालयों की रिपोर्ट जिला मुख्यालय भेज दी गई है और बजट मिलते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।