{"_id":"619cf496986cc3753a14a588","slug":"manish-and-neeraj-won-the-sprint-race-pauri-news-drn3968331115","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्राटा दौड़ में मनीष और नीरज ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्राटा दौड़ में मनीष और नीरज ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी में तृतीय जनपद स्तरीय संस्कृत छात्र क्रीड़ा प्रतियोगिता में दूसरे दिन के आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक पौड़ी मुकेश कोली ने किया।
मंगलवार को स्कूल परिसर में आयोजित वरिष्ठ वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मनीष खंखरियाल पहले, अखिलेश ममगांई दूसरे व प्रियांशु डिमरी तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में अखिलेश ममगांई ने पहला, धमेंद्र भट्ट ने दूसरा व सौरभ डिमरी ने तीसरा स्थान पाया। 1500 मीटर दौड़ में हिमांशु गोदियाल ने पहला, अक्षय बलोनी ने दूसरा व रियांशु पोखरियाल ने तीसरा स्थान पाया। लंबी कूद में गौरव थपलियाल पहले, अखिलेश ममगांई दूसरे व गोपी किशन तीसरे स्थान पर रहे।
कनिष्ठ वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नीरज बहुखंडी ने पहला, आदर्श जुयाल ने दूसरा, पीयूष चमोली ने तीसरा स्थान पाया। 400 मीटर दौड़ में नीरज बहुखंडी पहले, मनीष मुंडेपी दूसरे व प्रियांशु तोमर तीसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में नीरज बहुखंडी ने पहला, ऋषभ नवानी ने दूसरा, विशाल ने तीसरा स्थान पाया। कनिष्ठ वर्ग लंबी कूद में धीरज सिंह चौहान पहले, विकास भट्ट दूसरे व नीरज तीसरे स्थान पर रहे। अष्टाध्यायी सूत्र स्मरण प्रतियोगिता में मयंक मलासी पहले, दियांशु बड़थ्वाल दूसरे व भावेश व उदित आर्य ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सूरज चमोली ने पहला, मयंक मलासी ने दूसरा व आदित्य पंत ने तीसरा स्थान पाया। वालीबॉल में बिग्रेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी ने जीत हासिल की। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख कोट पूर्णिमा नेगी, डॉ. रामभूषण बिजल्वाण, डॉ. वाजश्रवा आर्य, जगदीश सकलानी, विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुसूया प्रसाद सुंदरियाल, नवीन जुयाल आदि मौजूद थे।