{"_id":"0d5a9dea787e5607a38bc0b3f79f8a57","slug":"liquor-not-to-be-served-in-marriage-ceremoney-for-the-shake-of-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की खातिर शादी में न परोसें शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की खातिर शादी में न परोसें शराब
ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी
Updated Wed, 18 Nov 2015 06:50 PM IST
विज्ञापन
भाबर के झंडीचौड़ पश्चिमी की महिलाओं ने शादी-समारोहों में शराब ना परोसने के लिए घर-घर जाकर ग्रामीणों से मिलकर जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने क्षेत्र में पर्चे बांटकर गांव को नशामुक्त और भयमुक्त बनाने के लिए क्षेत्रवासियों से अपील की है।
विज्ञापन
बुधवार को महिला मंगल दल झंडीचौड़ पश्चिमी की महिलाओं ने क्षेत्र में लोगों से मिलकर शादी-समारोहों में शराब ना परोसने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। महिला मंगल दल की अध्यक्ष रामेश्वरी नेगी ने कहा कि गांव को स्वच्छ, भयमुक्त और नशामुक्त बनाने के लिए सभी को मिलकर सहयोग देना जरूरी है।
विज्ञापन
वर्तमान में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति से उनका भविष्य खराब हो रहा है। क्षेत्र के विकास और युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए सभी को नशे से दूर होना होगा। उन्होंने शादी-समारोहों में बार प्रचलन की घोर निंदा करते हुए समाज हित में सभी से इस प्रचलन पर रोक लगाने की अपील की। खुलेआम शराब परोसने का बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। मुफ्त और आसानी से मिल रही शराब की चपेट में वे भी आने लगे हैं।
विज्ञापन
एक मां के सामने जब उसका किशोर बेटा शराब के नशे में धुत होकर आता है, तो उस मां पर क्या बीतती होगी। इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। कहा कि शराब और जुआ कानूनन ही नहीं बल्कि सामाजिक बुराई भी है। महिलाओं को इसके खिलाफ लामबंद होना होगा।
जागरूकता अभियान में उप प्रधान कविता देवी, सरोज देवी, कल्पना देवी, रीना भारद्वाज, सुनीता देवी, विमला देवी, पार्वती देवी, दीपा, देवेश्वरी देवी, कांती देवी, सुनीता देवी आदि शामिल रहे।