{"_id":"692c29b7ff74fbefb30c1646","slug":"leopard-terror-in-devprayag-villagers-scared-to-go-alone-to-weddings-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-118606-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: देवप्रयाग में गुलदार दहशत, शादियों में अकेले जाने से डर रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: देवप्रयाग में गुलदार दहशत, शादियों में अकेले जाने से डर रहे ग्रामीण
Sun, 30 Nov 2025 04:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 30 Nov 2025 04:55 PM IST
विज्ञापन
देवप्रयाग। देवप्रयाग क्षेत्र की ग्राम सभा गोर्तिकांडा और भट्टगांव में गुलदार के लगातार हमलों से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीण डर के कारण शादी समारोहों में शामिल होने से बचने लगे हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले, 25 नवंबर सुबह भट्गांव में एक गुलदार को पिंजरे में पकड़ा गया था। हालांकि, शनिवार दोपहर को गुलदार सड़क के पास देखा गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। उत्तराखंड आंदोलनकारी विनोद टोडरिया ने कहा कि वन विभाग की कार्रवाई सिर्फ पिंजरा लगाने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोपरि है, विशेषकर बच्चों की। पहले एक गुलदार पकड़ा गया, लेकिन दूसरा तुरंत सामने आ गया। कहा विभाग को क्षेत्र में स्थायी रूप से गश्त बढ़ाने के साथ-साथ यह सुनिश्चित करना चाहिए।