Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Khirsu Block's winter sports competition held at NIT playground

Pauri News: सौ मीटर दौड़ में मोनिका, आंचल और आरुषि प्रथम

Fri, 17 Oct 2025 04:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 04:29 PM IST
विज्ञापन
Khirsu Block's winter sports competition held at NIT playground
श्रीनगर। खिर्सू ब्लॉक की शीतकालीन खेल प्रतियोगिता शुक्रवार को एनआईटी के खेल मैदान में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जयकृत सिंह भंडारी ने किया। इसके बाद आयोजित अंडर-14 बालिका वर्ग की सौ मीटर दौड़ में आरुषि प्रथम, सोनाक्षी द्वितीय व निहारिका तृतीय रही। अंडर-17 में आंचल ने पहला, रिया रावत ने दूसरा व अक्षिता ने तीसरा स्थान पाया। अंडर-19 में मोनिका गिरी पहले, कंचन दूसरे और स्नेहा तीसरे स्थान पर रही। गोला फेंक प्रतियोगिता के बालक वर्ग के अंडर 14 में गौतम व बालिका वर्ग में आईशा प्रथम रहे। अंडर-17 में सुमित कंडारी व प्रिया ने बाजी मारी। अंडर-19 में ऋषभ सिंह और सलोनी ने पहला स्थान हासिल किया। चक्का फेंक के विभिन्न आयु वर्गों में मयंक, दिव्यांशी, सुमित कंडारी और प्रियंका भंडारी ने बाजी मारी। इस मौके पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी उदयराम भट्ट, दलबीर सिंह शाह, मुकेश कुमार, दुर्गेश बर्त्वाल, मनीष कोटियाल, रामेश्वर रावत, विवेक कपरवाण, चंद्रमोहन रावत, केशर कोटियाल, पूनम जैन, संध्या गोस्वामी और लक्ष्मी रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed