{"_id":"617bfcfb17b36960121fed78","slug":"kashish-and-himani-ran-the-fastest-shrinagar-news-drn3947540152","type":"story","status":"publish","title_hn":"कशिश और हिमानी दौड़े सबसे तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कशिश और हिमानी दौड़े सबसे तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड के जीआईसी किलकिलेश्वर में खेल महाकुंभ की ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन दौड़, कबड्डी, खो-खो, फुटबाल, वॉलीबाल, गोला फेंक, चक्का फेंक आदि स्पर्द्धाएं आयोजित की गईं। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का चयन जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले खेल महाकुंभ के लिए किया गया।
शुक्रवार को कीर्तिनगर ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेंज किलकिलेश्वर में खेल महाकुंभ के अंतिम दिन आयोजित बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कशिश थपलियाल और बालिका वर्ग में हिमानी प्रथम रहे। रविंद्र रावत व ज्योति फरस्वाण ने दूसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में ताजविंदर बिष्ट और हिमानी ने पहला और राहुल बंगवाल व ज्योति ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर में गौरव गोस्वामी व उपेक्षा रौथाण प्रथम, रचित घिल्डियाल व शीतला बिष्ट द्वितीय रहे। 1500 मीटर दौड़ में नवीन पंवार और सपना ने बाजी मारी। रचित घिल्डियाल और सलोनी दूसरे स्थान पर रहे। 3000 मीटर दौड़ में पूरण सिंह और सपना प्रथम रहे। अभय सिंह व सोनी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। चक्का और गोला फेंक के बालक वर्ग में अंशुमन थपलियाल प्रथम रहे। बालिका वर्ग में निकिता और श्वेता पंवार ने बाजी मारी। इस मौके पर मुख्य अतिथि ज्येष्ठ प्रमुख विपिन भंडारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अजयपाल असवाल, केशवानंद बहुगुणा व वीरेंद्र चौहान आदि मौजूद थे।