फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Kanji house will be built for one crore: Municipality

एक करोड़ का बनेगा कांजी हाउस : पालिकाध्यक्ष

Tue, 08 Jun 2021 08:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
Kanji house will be built for one crore: Municipality
पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने कहा कि छह करोड़ की लागत से स्लॉटर हाउस, एक करोड़ की लागत से कांजी हाउस, 2.5 करोड़ से पार्किंग निर्माण सहित अनेक विकास कार्यों का शिलान्यास जल्द मुख्यमंत्री करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को पालिकाध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता में कहा कि पालिका प्रशासन जल्द शहरभर में स्ट्रीट लाइट लगवाएगी। कंडोलिया से टेका रोड, द्वारीधार से कांजीहाउस के साथ ही अन्य चयनित क्षेत्रों में पोल लगाए जाएंगे। बीजीआर परिसर रूट से विकास भवन होते हुए कंडोलिया व सिविल लाइन से तहसील को जाने वाले मार्ग पर फैंसी लाइट लगवाई जाएगी। कहा कि 70 लाख की लागत से वीरचंद्र सिंह गढ़वाली पार्क का निर्माण करवाया जा रहा है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि कहा कि कंडोलिया पार्क पार्ट टू निर्माण के लिए वन पंचायत से एनओसी मिल गई है। कूड़ा निस्तारण के लिए 70 लाख की सामग्री आ गई है। उन्होंने कहा कि बस स्टेशन अवशेष कार्य, कंडोलिया खेल मैदान निर्माण, बरातघर निर्माण सहित अन्य कार्य भी जल्द ही शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed