फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Kabaddi competition: Chauras in men's and Srinagar's team in women's won.

कबड्डी प्रतियोगिता : पुरुष में चौरास व महिला में श्रीनगर की टीम विजेता

Wed, 29 Jan 2025 11:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Kabaddi competition: Chauras in men's and Srinagar's team in women's won.

विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन खेल मैदान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद श्रीनगर इकाई की ओर से खेलो भारत गतिविधि के तहत 2 दिवसीय नगर खेल कुंभ प्रतियोगिता का समापन हुआ। विवि के कुलसचिव प्रो. आरसी ढोडी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
नगर खेल कुंभ के तहत आयोजित पुरुष वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला श्रीनगर-बी व चौरास की टीम के बीच हुआ। जिसमें चौरास की टीम विजेता रही, जबकि महिला वर्ग में श्रीनगर ने चौरास की टीम को हराया। वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच विवि के वाणिज्य विभाग व शारीरिक शिक्षा विभाग के बीच हुआ, जिसमें शारीरिक शिक्षा विभाग की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

कैरम प्रतियोगिता के विजेता नितिन कुमार, ललिता दानू, शतरंज के विजेता आशुतोष व सीमा, बैडमिंटन विजेता प्रेरित, विवेक व अनुष्का रहे। इस मौके पर एबीवीपी के प्रदेश अध्यक्ष डा. जेपी भट्ट, पूर्व प्रदेश मंत्री ऋतांशु कंडारी ने प्रतियोगिता के आयोजन पर खुशी जताते हुए युवाओं के लिए इसे महत्वपूर्ण बताया। आयोजन में छात्रसंघ अध्यक्ष जसवंत सिंह राणा, अमन पंत, दीपक रावत, विवि प्रतिनिधि आशीष पंत, विवेक और सागर पुरी आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed