फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Jyoti, Simran and Durga won

Pauri News: ज्योति, सिमरन व दुर्गा ने मारी बाजी

Tue, 17 Dec 2024 10:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Jyoti, Simran and Durga won
पौड़ी। कारगिल बलिदानी धर्म सिंह जीआईसी कल्जीखाल में किशोरावस्था शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक व मानसिक बदलावों को लेकर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में किशोरावस्था शिक्षा पर निबंध, चित्रकला व कविता लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जीआईसी कल्जीखाल में आयोजित किशोरावस्था कार्यक्रम प्रधानाचार्य श्रवण रावत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान मुख्य वक्ता वन स्टॉप सेंटर पौड़ी की केस वर्कर अमृता रावत और सीएचसी घंडियाल की काउंसलर रेखा रावत ने कहा कि किशोरावस्था में किशोरियों में शारीरिक बदलाव आते हैं, जो उनके मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। कहा किशोरियों को शारीरिक बदलावों की सही जानकारी होना महत्वपूर्ण है। ऐसा नहीं होने पर उन्हें आगे चलकर परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को माहवारी, उस दौरान बरती जाने वाली सावधानियां, शरीर को स्वस्थ रखने, स्वस्थ मनोवृत्ति और कौशल विकसित किए जाने को लेकर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजिका आरजू नेगी ने किशोरावस्था कार्यक्रम, उसके महत्व और आयोजन के उद्देश्य की जानकारी दी। कार्यक्रम में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में ज्योति प्रथम, दृष्टि द्वितीय व नंदनी तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में सिमरन पटवाल ने पहला, नाजिया ने दूसरा व अदिति ने तीसरा स्थान पाया। कविता लेखन में दुर्गा अव्वल रही। रविन्द्र रावत, पूनम आर्य, शिखा नेगी, पूजा रावत निर्णायक रहे। कार्यक्रम का संचालन आशीष नेगी ने किया। इस अवसर पर विकास कुमार, पूनम आर्य, पूजा नेगी, रविंद्र नेगी, मोहम्मद आलम, एमएस रावत, रीना चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed