फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   June Si Mukhadi Garhwali song released

‘जून सी मुखड़ी’ गढ़वाली गीत हुआ रिलीज

Tue, 21 Jul 2020 05:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
June Si Mukhadi Garhwali song released
पाबौ के मरोड़ा में गढ़वाली गीत रिलीज करती ग्रामीण महिलाएं। - फोटो : PAURI
लोक गायक प्रेम बल्लभ पंत का नया गढ़वाली गीत जून सी मुखड़ी रिलीज हो गया है। गीत रिलीज होने के साथ ही लोगों की जुबां पर भी चढ़ने लग गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को विकासखंड पाबौ के मरोड़ा गांव में ग्रामीण महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में जून सी मुखड़ी गीत का वीडियो रिलीज किया। लोक गायक प्रेम बल्लभ पंत लोक संस्कृति के क्षेत्र में 20 से अधिक वर्षों से कार्य कर रहे हैं। गीत जून सी मुखड़ी में स्वर के साथ रचना भी पंत ने ही की है। गीत में रिदम सुभाष पांडे व संगीत विनोद चौहान ने दिया है। वीडियो का निर्देशन अनिल बिष्ट ने किया है। करन राणा व शालिनी सुंदरियाल ने गीत में मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। इस गीत में मरोड़ा गांव के युवाओं को भी अभिनय का मौका दिया गया है। इससे पहले पंत का गढ़वाली गीत देसी बौ भी खूब वाहवाही बटोर चुका है। इस अवसर पर राकेश मोहन रावत, दुर्गा बिष्ट, अशोक रावत, विजयलक्ष्मी, ताजेश्वरी, मीना देवी, बृजमोहन बिष्ट, गणेशी देवी, निर्मला देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed