फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Janasu Rampur Motor Road deteriorated

जनासू रामपुर मोटर मार्ग हुआ खस्ताहाल

Tue, 29 Mar 2022 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
Janasu Rampur Motor Road deteriorated
विकास खंड कोट के दर्जनों गांवों सहित क्षेत्र को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला श्रीनगर खंदूखाल और देलचौरी मोटर मार्ग खस्ताहाल है। मार्ग पर गहरे गड्ढे होने से ग्रामीण जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। आवासीय बस्ती नकोट में घरों का गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है, जिससे लोगों और स्कूली छात्रों का पैदल चलना मुश्किल हो चुका है। क्षेत्र के लोगों ने मार्ग की दशा न सुधारे जाने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने समस्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए लोनिवि पर उपेक्षा का आरोप लगाया। अधिशासी अभियंता को भेजे ज्ञापन में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मार्ग पर पहले कम गड्ढे थे, लेकिन जब से रेल परियोजना का निर्माण कार्य शुरू हुआ तब से भारी वाहनों की आवाजाही से पूरे मार्ग की पेंटिंग और डामर उखड़ चुका है। नकोट में मार्ग पर घरों का गंदा पानी फैलने से राहगिरों और स्कूली बच्चों का चलना मुश्किल हो चुका है। कई बार शिकायत करने पर भी विभागीय अधिकारी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। ग्रामीणों ने समस्या का शीघ्र समाधान न किए जाने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन भेजने वालों में प्रधान राजेश्वरी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य शांति लाल लिंगवाल, ग्रामीण मदन सिंह, प्रेम सिंह, कुलदीप सिंह, सुजान सिंह, गोपाल सिंह, रतन सिंह, सुरेश, रजनी भट्ट, गणेश चंद्र, मातबर सिंह, दलवीर सिंह, जय सिंह, यशपाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन

-मार्ग की मरम्मत व नालियों की सफाई आदि कार्यों के लिए गत वर्ष इस्टीमेट भेजा गया था, लेकिन बजट नहीं मिल पाया है। फिर से इस्टीमेट भेजा जाएगा। -आरपी नैथानी, ईई, लोनिवि श्रीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed