फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Investigation into dispute between teachers completed, report sent to CEO

Pauri News: शिक्षकों के बीच विवाद की जांच पूरी हुई, सीईओ को भेजी रिपोर्ट

Fri, 11 Oct 2024 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Investigation into dispute between teachers completed, report sent to CEO

विज्ञापन
पौड़ी। विकास खंड कल्जीखाल के एक माध्यमिक विद्यालय में चल रहे शिक्षकों के विवाद प्रकरण की जांच पूरी हो गई है। दो सदस्यीय जांच टीम ने रिपोर्ट मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी को भेज दी है। जांच टीम का कहना है कि शिक्षकों के बीच के विवाद का छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।विकास खंड कल्जीखाल के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर काॅलेज बिलखेत में 151 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। जहां बीते कुछ माह से कुछ शिक्षकों के बीच विवाद चल रहा है। स्कूल के बच्चों ने सितंबर माह में परेशान होकर अभिभावकों से शिक्षकों के विवाद के चलते पठन-पाठन प्रभावित होने की शिकायत की थी। अभिभावकों ने पीटीए बैठक बुलाए जाने की मांग की। साथ ही प्रकरण की शिकायत सीईओ पौड़ी से भी की थी। सीईओ ने दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए थे।
स्कूल प्रशासन ने पहले बीते 30 सितंबर को पीटीए बैठक बुलाई, जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया था। इस बीच एक अक्तूबर को स्कूल में जांच टीम पहुंची थी, जिसने सभी पक्षों को सुना था। बीते चार अक्तूबर को स्कूल प्रशासन द्वारा पीटीए की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें शिक्षक आपस में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते नजर आए थे।
विज्ञापन

इस दौरान की घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अभिभावकों का कहना था कि 24 जुलाई को स्कूल के प्रभारी प्रधानाचार्य द्वारा पदभार संभालने के बाद से स्कूल में शिक्षकों के आपसी विवाद को लेकर शिकायतें आने लगीं थीं। छात्रहित में अभिभावकों ने शिक्षकों से स्कूल के शैक्षणिक माहौल बेहतर बनाए जाने की अपील की थी, लेकिन उनके व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया था। कहा था कि स्कूल के चार शिक्षक आए दिन आपस में गाली-गलौज पर उतर आते हैं। जिसका अध्ययनरत नौनिहालों के भविष्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




- जीआईसी बिलखेत में शिक्षकों के बीच आपसी विवाद का बच्चों के पठन-पाठन पर लगातार विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। प्रकरण की जांच पूरी कर रिपोर्ट मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी को भेज दी गई है। -डाॅ. सुरेंद्र सिंह नेगी, जांच टीम के अध्यक्ष व बीईओ द्वारीखाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed