फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Interview for six posts of faculty members from today

संकाय सदस्यों के छह पदों के लिए आज से साक्षात्कार

Tue, 24 May 2022 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
Interview for six posts of faculty members from today
एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विवि में गणित, सांख्यिकी व गणित (एप्लाइड साइंस) में संकाय सदस्यों की नियमित नियुक्ति के लिए आज से ऑनलाइन साक्षात्कार शुरू होंगे। 6 पदों के लिए साक्षात्कार 30 मई तक चलेंगे।
विज्ञापन

वर्तमान में चरणबद्ध ढंग से संकाय सदस्यों की नियुक्ति के लिए गढ़वाल विवि में साक्षात्कार चल रहे हैं। पहले चरण में विज्ञान/ इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संकाय की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। भौतिकी और भौतिकी (एप्लाइड साइंस) की नियुक्ति प्रक्रिया पिछले अप्रैल माह में संपन्न हो चुकी है। अब बुधवार से विज्ञान संकाय के अधीन गणित व सांख्यिकी और इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संकाय के अधीन गणित (एप्लाइड साइंस) में संकाय सदस्यों के लिए साक्षात्कार होंगे। गणित में सहायक प्रोफेसरों के तीन व एसोसिएट प्रोफेसर के एक, एप्लाइड साइंस में सहायक प्रो. के एक और सांख्यिकी में प्रोफेसर के एक पद हेतु साक्षात्कार होंगे।
विज्ञापन

विवि के उप कुलसचिव (रिक्रूटमेंट) डॉ. संजय ध्यानी ने बताया कि उक्त विषयों में रिक्त पदों के लिए 197 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु कॉल लेटर भेजे गए हैं। विवि में विभिन्न विषयों में रिक्त चल रहे लगभग 220 से अधिक संकाय सदस्यों के पदों पर नियुक्तियां होनी है। इसके लिए संकायवार स्क्रीनिंग के बाद साक्षात्कार की तिथियां घोषित की जा रही है। आवेदनों पत्रों की स्क्रीनिंग भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed