फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Innovative teacher will be honored

नवाचारी शिक्षक को किया जाएगा सम्मानित

Sun, 07 Nov 2021 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
Innovative teacher will be honored
गढ़वाली भाषा साहित्य के संवर्द्धन के लिए कार्य कर रही आखर चैरिटेबल ट्रस्ट 14 नवंबर को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंजाकोट चौरास के पूर्व प्रधानाचार्य स्व. शिवदर्शन सिंह नेगी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। ट्रस्ट के अध्यक्ष संदीप रावत व लक्ष्मी रावत ने बताया कि इस मौके पर विज्ञान शिक्षण के क्षेत्र में नवाचारी प्रयोग करने वाले एक शिक्षक को स्व. शिवदर्शन नेगी स्मृति आखर विज्ञान शिक्षक सम्मान दिया जाएगा। 5 दिसंबर 2016 को आखर समिति का गठन किया गया था। तब से समिति गढ़वाली भाषा साहित्य के विकास के लिए कार्य कर रही है। अब वृहद उद्देश्यों की पूर्ति के लिए इसे आखर समिति के स्थान पर आखर चैरिटेबल ट्रस्ट बनाया गया है। इसमें गीतेश सिंह नेगी सचिव, डॉ. नागेंद्र रावत उपाध्यक्ष, विक्रम सिंह रावत व रेखा चमोली कोषाध्यक्ष, बबीता थपलियाल सहसचिव और अंजना घिल्डियाल व दीवान सिंह मेवाड़ को ट्रस्टी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed