{"_id":"5f0886ac8ebc3e639f71da48","slug":"increased-danger-between-farasu-and-the-skin-shrinagar-news-drn349604928","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरासू और चमधार के बीच बढ़ा खतरा, नया भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरासू और चमधार के बीच बढ़ा खतरा, नया भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र सक्रिय
विज्ञापन
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर फरासू और चमधार के बीच नया भूस्खलन क्षेत्र सक्रिय हो गया है। यहां रोजाना पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं, जिससे यातायात बाधित हो रहा है। पीडब्लूडी राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अनुसार, इस पैच का स्थायी समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
श्रीनगर और रुद्रप्रयाग के बीच चमधार-फरासू का करीब डेढ़ किलोमीटर का पैच पिछले कई सालों से सिरदर्द बना हुआ है। फरासू से करीब आधा किलोमीटर आगे रुद्रप्रयाग की ओर 50 मीटर का पैच काफी खतरनाक बना रहा। यहां सड़क की निचली ओर दीवार निर्माण और पहाड़ कटान के बाद समस्या का हल निकला, तो पुराना हनुमान मंदिर के समीप का क्षेत्र सक्रिय हो गया। यहां भी दोनों ओर से दिक्कत है। सड़क के निचली ओर श्रीनगर जल विद्युत परियोजना की झील कटाव कर रही है। जबकि ऊपर की ओर से अकसर पत्थर आ जाते हैं, जिसके चलते यहां लगभग डेढ़ सौ मीटर पैच की स्थिति बहुत ही खराब है। यहां पीडब्लूडी की ओर से पिछले दो साल से स्थायी ट्रीटमेंट की बात कर रहा है। जो अभी तक नहीं हुआ है। यहां पर यात्रा करना बहुत ही जोखिम भरा है। अब इस सीजन में चमधार से 200 मीटर पहले का पैच क्षेत्र सक्रिय हो गया है। सहायक अभियंता पीडब्लूडी राष्ट्र्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर मोहम्मद तहसीम का कहना है कि चमधार के निकट नया क्षेत्र सक्रिय हुआ है। फिलहाल यहां मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही कराई जा रही है। यदि भूस्खलन नहीं रुका, तो फरासू की तरह ही इसका ट्रीटमेंट प्लान भेजा जाएगा।