{"_id":"5e3aefb38ebc3ee5e730d209","slug":"inauguration-of-folk-tradition-program-in-jhalimali-mata-temple-pauri-news-drn335143732","type":"story","status":"publish","title_hn":"झालीमाली माता मंदिर में लोक परंपरा कार्यक्रम का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झालीमाली माता मंदिर में लोक परंपरा कार्यक्रम का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झालीमाली माता मंदिर में लोक परंपरा कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में जागृति समिति पौड़ी की महिलाओं ने प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की शुरुआत नै डाली पंय्या जामी... की प्रस्तुति से हुई। इसके बाद उन्होंने बाजालो शंखा हे देवी ज्वाल्पा, नंदू तेरु दादू कख जयू चा, धार मा कुर्र-बुर्या, मेरी देवी मैं सौंजड्या से मिलाई दे की मोहक प्रस्तुतियां दीं।
जागृति समिति की अध्यक्ष कमला नेगी ने बताया कि विखोत पर्व तक प्रतिदिन थड़िया-चौंफला, चांचरी, भजन-कीर्तन की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। पहले दिन मंदिर में प्रस्तुतियों के बाद विखोत पर्व तक लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी के घर पर प्रस्तुतियां दी जाएंगी। लोक कलाकार विमला रावत, बसंती रौथाण, निर्मला रावत व सुलोचना देवी ने कहा कि पहाड़ की परंपराओं को नई पीढ़ी को सौंपने की दिशा में ऐसे प्रयास जरूरी हैं। प्रस्तुतियां देने वालों में भगवंती देवी, कुंती देवी, अनीता रावत, सावित्री देवी, देवेश्वरी देवी, उर्मिला रौथाण, पप्पू देवी, पवित्रा देवी, कांति देवी, सुलोचना रावत, कांति देवी, गयाली देवी, कौशल्या, गीता रावत आदि शामिल रहे।