पौड़ी। उच्च शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने व्यवसायिक कालेज बनास पैठाणी के अकादमिक व लैब भवन का लोकार्पण किया। पैठाणी में 26 करोड़ की लागत से व्यवसायिक कालेज परिसर तैयार किया जा रहा है। साथ ही कालेज में 50-50 बेड के दो छात्रावासों का शिलान्यास भी किया।
डा. धन सिंह रावत ने पैठाणी में 300 करोड़ की लागत की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया। इसमें कई मोटर मार्ग, पुल, पेयजल योजना, पंचायत भवन, वेलनेस सेंटर शामिल हैं। उन्होंने जीआईसी पैठाणी, त्रिपालीसैंण व हिंवालीधार के छात्रों को निशुल्क टैबलेट, महिलाओं को घस्यारी किट व ढोल वादकों को ढोल-दमाऊ प्रदान किए। कार्यक्रम में जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण के गीतों की धूम रही। इस अवसर पर व्यवसायिक कालेज बनास पैठाणी के प्रभारी प्राचार्य/नोडल अधिकारी डा. आरके उभान, गौरव जोशी, अतर सिंह असवाल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र रावत, प्रो. केडी पुरोहित, प्रो. एमएसएम रावत आदि मौजूद रहे।