फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   In between Rishikesh and Sirohabgarh, rubble comes in eight places

ऋषिकेश से सिरोहबगड़ के बीच आठ स्थानों पर आता है मलबा

Mon, 29 Jul 2019 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
In between Rishikesh and Sirohabgarh, rubble comes in eight places
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऋषिकेश से सिरोहबगड़ के बीच लगभग 121 किलोमीटर के दायरे में लगभग 8 स्थान संवेदनशील हैं। हालांकि इनमें से कुछ स्थान ऑल वेदर रोड परियोजना से पहले संवेदनशील हैं। जबकि कुछ नए स्थान सक्रिय हुए हैं। ज्यादातर स्थान पूर्व में बीआरओ की ओर से किए गए विस्फोटों की वजह से संवेदनशील बने हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में फरासू, चोपड़ा, मूल्यागांव, देवप्रयाग डिग्री कॉलेज के समीप, तीन धारा, सकनीधार, तोताघाटी, कौडिय़ाला, अटाली व व्यासी के समीप कुछ स्थानों में पहाड़ी से मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है। इनमें से सबसे खराब स्थिति मूल्यागांव व फरासू की है। यहां पहाड़ी से मलबा गिरने का सिलसिला जारी है। दोनों स्थानों में मलबा आने से कई घंटे राजमार्ग अवरुद्ध रहता है। तीनधारा और सकनीधार के बीच भी ऐसा ही खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

इधर, लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता मनोज बिष्ट ने बताया कि उक्त सभी स्थान पूर्व में सक्रिय रह चुके हैं। शिवपुरी और व्यासी के समीप तो बिना छेड़े ही पिछले साल बोल्डर सड़क पर आ गिरे थे। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर पूर्व में किए गए निर्माण कार्य से लूज रॉक थी, जो चौड़ीकरण के दौरान सक्रिय हुए हैं। हालांकि लोनिवि ने सड़क चौड़ीकरण के लिए विस्फोटक प्रयोग नहीं किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऋषिकेश से सिरोहबगड़ के बीच 4 स्थानों का सीआरआरआई (केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान) से निरीक्षण भी करवाया गया है। सीआरआरआई ने वृहद सर्वेक्षण की बात की है।
जारी
सन्दीप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed