{"_id":"692ed3073507fa61bf0a3e8d","slug":"improvement-work-will-be-done-on-rishikesh-badrinath-national-highway-there-will-be-relief-in-chardham-yatra-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-118648-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर होंगे सुधार कार्य, चारधाम यात्रा में मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर होंगे सुधार कार्य, चारधाम यात्रा में मिलेगी राहत
Tue, 02 Dec 2025 05:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 02 Dec 2025 05:22 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। ऋषिकेश से रूद्रप्रयाग तक राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-7 पर सड़क सुरक्षा और यातायात सुधार के लिए लगभग 192 करोड़ रुपये के कार्य स्वीकृत हुए हैं। इन कार्यों में स्लाइडिंग जोन, स्लोप स्टेबिलिटी और जाली जैसे कई सुरक्षात्मक कार्य होंगे। इससे आने वाले समय में बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को आवागमन में लाभ मिलेगा।
एनएच डिवीजन श्रीनगर के अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि राजमार्ग पर कुल 24 कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 23 में टेंडर बांड बन चुके हैं और कार्य जल्द शुरू होंगे। विशेष रूप से नरकोटा में होने वाले कार्य का टेंडर भी इसी माह खोला जाएगा।
कार्य मुख्य रूप से देवप्रयाग, मूल्यांगांव, गुलर, चमधार, नरकोटा और रूद्रप्रयाग क्षेत्रों में किए जाएंगे। इन सुधारों से पहाड़ी से मलबा, बोल्डर और पत्थर गिरने का खतरा कम होगा और सड़क पर घंटों तक जाम की समस्या भी घटेगी। चौहान ने बताया कि यह कार्य यात्रियों और स्थानीय लोगों दोनों के लिए राहत का काम करेगा और मार्ग बंद होने की घटनाओं में भी कमी आएगी। यात्री और आम जनता अब सुरक्षित और सुगम मार्ग का लाभ उठा पाएंगे, जिससे चारधाम यात्रा में आने-जाने वालों को बड़ी सुविधा होगी।