फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Illegal liquor recovered, three arrested

अवैध शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

Fri, 18 Sep 2020 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Illegal liquor recovered, three arrested
जनपद के थाना थलीसैण क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के कारोबार में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से 10 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं थाना क्षेत्र पैठाणी में अवैध शराब तस्करी को लेकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को थाना थलीसैंण पुलिस ने सेतुखाल बाजार में दो व्यक्तियों से 5-5 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया कि लंबे समय से उक्त क्षेत्र में कच्ची शराब बनाए जाने की शिकायत मिल रही थी। जिस पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। कहा कि अभियान के दौरान अजीत सिंह व प्रवेंद्र सिंह निवासी मैठाणा से कच्ची शराब बरामद की गई। उन्होंने बताया दोनों आरोपी क्षेत्र में शराब बनाने व बेचने का कार्य करते हैं। पैथवाल ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं थानाध्यक्ष पैठाणी प्रताप सिंह ने बताया कि नियमित चैंकिंग के दौरान कुंवर सिंह निवासी बमोर्थ से स्योली के समीप 32 पव्वें अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी को लेकर आरोपी कुंवर सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अनिधियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी पौड़ी पी रेणुका देवी ने कहा कि जनपद में नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed