{"_id":"5e3aefac8ebc3ee5ae5a1c78","slug":"if-the-problems-are-not-resolved-there-will-be-movement-pauri-news-drn335144038","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय पौड़ी की समस्याओं के समाधान को लेकर पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति मुखर हो गई है। समिति ने फरवरी माह के अंत तक समस्याओं का समाधान नहीं होने पर मार्च से उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
जिला मुख्यालय में पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक नमन चंदोला ने डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल से मुलाकात की। नमन चंदोला ने बताया कि पालिका के पास कूड़ा निस्तारण को लेकर ट्रंचिंग ग्राउंड नहीं है, जिससे शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। पानी के बिलों में एक वर्ष से बेतहाशा वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि जिला विकास प्राधिकरण निर्माण कार्यों में बेवजह आम लोगों को परेशान कर रहा है। प्राधिकरण के शुल्क का पुनरीक्षण करने और नियमों में ढील देने की जरूरी है। समिति ने बस अड्डे का निर्माण कार्य जल्द करवाने, भवन कर की बढ़ी दरों को शीघ्र कम करने सहित कई समस्याओं के समाधान की मांग की। डीएम ने समस्याओं के समाधान को लेकर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया। इस अवसर पर संदीप सिंह रावत भी मौजूद रहे।