फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   If fire resistant plants are grown in the forests, the environment will be saved

Pauri News: जंगलाें के बीच आग प्रतिरोधी पौधे उगाए जाएं तो बचेगा पर्यावरण

Sat, 26 Apr 2025 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
If fire resistant plants are grown in the forests, the environment will be saved

विज्ञापन
पौड़ी। पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी काॅलेजों के साथ ही माध्यमिक स्तर के विद्यालयों में अनिवार्य रूप में पर्यावरण संरक्षण पर दो क्लास हर हफ्ते होनी चाहिए। जिससे कि बच्चों को स्कूली जीवन से ही पेड़-पौंधों का मानव व पशु पक्षियों पर पड़ने वाले प्रभाव की जानकारी मिल सके। यह विचार अमर उजाला फाउंडेशन के संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रखे।गढ़वाल केंद्रीय विवि के बीजीआर परिसर में पर्यावरण संरक्षण में छात्रों के योगदान विषय पर संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। रसायन विज्ञान विभाग में आयोजित कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक डॉ. गौरम कुमार ने छात्रों को पर्यावरण की महत्त से रूबरू कराया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मानवीय हस्तक्षेप से पर्यावरण लगातार प्रभावित हो रहा है।

पर्यावरण के बदलते स्वरूप से मनुष्य, पशु पक्षियों व वनस्पतियों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से पर्यावरण को बचाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। वहीं छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण के संरक्षण को लेकर छोटी कक्षाओं से ही जनजागरूकता जैसे कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया। कहा कि बच्चों को हफ्ते में दो बार प्रयोगात्मक व सैद्धांतिक रूप से पेड़ पौधों का महत्व बताया जाना अनिवार्य है। एमएससी द्वितीय के छात्र अमोघ बहुगुणा ने जंगलों को आग से बचाने के वैज्ञानिक तरीकों को अपनाए जाने की बात कही। कहा कि जंगलों के बीच में आग प्रतिरोधी पौधों की प्रजातियों को उगाया जाना चाहिए। जिसमें लॉजपोल पाइन, यूकेलिप्टस, बैंक्सिया, बिगलीफ मेपल आदि प्रजातियां शामिल हैं। कहा कि पर्यावरण बचेगा तो पृथ्वी बचेगी और मनुष्य बचेगा। इस मौके पर हंसिका, अनुराग बमराड़ा, अमोघ बहुगुणा, रिशिका आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed