{"_id":"7dd19aa38b3974d96cd101b32f10730c","slug":"honour-of-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान
पाबौ
Updated Sat, 31 Oct 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जीवन बीमा निगम की स्टूडेंट आफ दि इयर योजना के अंतर्गत भागवत मांटेसरी जूनियर हाईस्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अन्य विद्यार्थियों से इनसे प्रेरणा लेने आह्वान किया गया। समारोह में प्रधानाचार्य कवींद्र नेगी और शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष प्रेम सिंह भंडारी ने भविष्य को बेहतर भविष्य के लिए लगन के साथ शिक्षा ग्रहण करना जरूरी बताया। भारतीय जीवन बीमा पौड़ी के शाखा प्रबंधक लक्ष्मण सिंह ने साक्षी, प्रियांशी, निकित नेगी, संचित पुरसोला, मो. ऊजैफ, अरुण रावत, रोहित भंडारी, संदीप सिंह, मेेधा भंडारी आदि छात्र-छात्राओं को ट्राफ और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य बीमा सलाहकार फते सिंह गुसाईं ने जीवन बीमा निगम की ओर से संचालित पालिसी के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में झगड़ सिंह रावत, मनवर सिंह रावत समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन