फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Homeguards accused of attempting to molest a minor eat poison, death

नाबालिग से छेड़छाड़ की कोशिश के आरोपी होमगार्ड ने जहर खाया, मौत

Tue, 21 Jul 2020 04:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
Homeguards accused of attempting to molest a minor eat poison, death
नाबालिग से छेड़छाड़ की कोशिश के आरोपी होमगार्ड ने सोमवार सुबह जहर खाकर जान दे दी। होमगार्ड तहसील कार्यालय में तैनात था। उस पर रविवार शाम उसके गांव में रिश्ते की नातिन के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था। सोमवार सुबह इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

तहसील कार्यालय में सुबह छह बजे होमगार्ड्स की ड्यूटी बदलती है। रजिस्टर में हस्ताक्षर के वक्त एक होमगार्ड की तबीयत खराब हो गई। अन्य लोग उसके नजदीक गए तो उसके मुंह से दुर्गंध आ रही थी। पास ही में उसके साथियों को सल्फास का खाली पैकेट भी मिला।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर तहसीलदार सुनील राज उसे अपने वाहन से मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं, लगभग इसी दौरान महिला थाने में उसके विरुद्ध छेड़छाड़ की कोशिश का मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि गांव में छेड़छाड़ की कोशिश के बीच लोगों के पहुंचने पर वह घटनास्थल से गायब हो गया था। गांव में यह तय हुआ था कि सोमवार सुबह उसके खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। महिला थानाध्यक्ष संध्या राणा ने बताया कि नाबालिग के परिजनों की शिकायत पर होमगार्ड के खिलाफ छेड़छाड़ की कोशिश का मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed