फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Holy stick worship performed with chanting in Shankaracharya temple

शंकराचार्य मंदिर में मंत्रोच्चारण के साथ हुई पवित्र छड़ी पूजा

विज्ञापन
Holy stick worship performed with chanting in Shankaracharya temple
श्रीनगर। श्रावण अमावस्या पर सोमवार को शंकराचार्य मंदिर में अमरनाथ छड़ी मुबारक की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। श्रीनगर के दशनामी अखाड़े से सोमवार सुबह बम-बम भोले के जयकारों के बीच महंत दीपेंद्र गिरि की अगुवाई में साधुओं के एक दल द्वारा श्री अमरनाथ जी की छड़ी मुबारक को ऐतिहासिक शंकराचार्य मंदिर ले जाया गया। छड़ी मुबारक को मंगलवार को श्रीनगर के रैनावाड़ी इलाके में स्थित हरी पर्वत पर स्थित शारिका देवी मंदिर ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

दशनामी अखाड़े के महंत दीपेंद्र गिरि ने बताया कि आम तौर पर हर वर्ष बड़ी संख्या में साधु संत इस पूजा में भाग लेते हैं, लेकिन इस बार कोरोना महामारी के चलते कुछ ही साधु आ पाए। शंकराचार्य मंदिर में करीब डेढ़ घंटे पूजा-अर्चना की गई। महंत ने बताया कि इस दौरान जम्मू-कश्मीर में अमन शांति के लिए विशेष प्रार्थना की गई। यह भी बताया कि इस वर्ष की अमरनाथ जी यात्रा में छड़ी मुबारक के साथ जाने वाले साधुओं के लिए रहने, खाने और ट्रांसपोर्ट की सुविधा की जाएगी।
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा पर अब भी संशय, केंद्र से ली जा रही सलाह
छड़ी मुबारक की यात्रा तो शुरू हो गई है, लेकिन अमरनाथ यात्रा पर अब भी संशय बना हुआ है। प्रशासन की ओर से यात्रा की आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की गई। हालांकि, यह बात सामने आई थी कि 21 जुलाई से यात्रा शुरू की जा सकती है। लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते प्रशासन कोई भी जोखिम लेने के मूड में नहीं है। कश्मीर में स्थिति दिनोंदिन काफी खराब होती जा रही है। इस बारे में केंद्र सरकार से भी सलाह ली जा रही है कि यात्रा कैसे शुरू की जानी है तथा उसका स्वरूप क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed