फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Himalayan Police honors environmental activist Dhoom Singh Negi

पर्यावरण कार्यकर्ता धूम सिंह नेगी को दिया जाएगा हिमालय प्रहरी सम्मान

Tue, 17 May 2022 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Himalayan Police honors environmental activist Dhoom Singh Negi
सेव द हिमालय मूवमेंट के बैनर तले देहरादून के एक होटल में प्रख्यात पर्यावरणविद स्व. सुंदर लाल बहुगुणा की प्रथम स्मृति में 21 मई को हिमालय प्रहरी सम्मान समारोह एवं पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम होगा। इस मौके पर पर्यावरण कार्यकर्ता धूम सिंह नेगी को स्व. सुंदर लाल बहुगुणा स्मृति सम्मान 2022 से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

सेव द हिमालय मूवमेंट के अध्यक्ष समीर रतूड़ी एवं सचिव डा. अरविंद दरमोड़ा ने बताया कि यह कार्यक्रम जमुना लाल बजाज पुरस्कार से सम्मानित स्व. बहुगुणा की पत्नी विमला बहुगुणा की अध्यक्षता में होगा। जिसमें धूम सिंह नेगी को महात्मा गांधी की पोत्री तारा गांधी के हाथों सम्मानित किया जाएगा। सम्मान के तौर पर उन्हें नकद धनराशि, ताम्रपत्र, चरखा एवं खादी के वस्त्र भेंट किए जाएंगे। जबकि स्व. बहुगुणा की पुत्री डा. मधु पाठक उनके जीवन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण करेंगी। कार्यक्रम में स्व. सुंदर लाल बहुगुणा की स्मृति में पीठ की स्थापना के लिए विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को प्रस्ताव भी भेजे जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed