{"_id":"6aedbaf795c7d17df506d793","slug":"heavy-vehicles-are-banned-in-the-city-from-1130-am-to-8-pm-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-128319-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: शहर में सुबह 11.30 बजे के बाद रात आठ बजे तक बड़े वाहनों पर प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: शहर में सुबह 11.30 बजे के बाद रात आठ बजे तक बड़े वाहनों पर प्रतिबंध
विज्ञापन
श्रीनगर। शहर की बदहाल होती यातायात व्यवस्था और बाजार में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस और व्यापारियों ने पहल की है। बृहस्पतिवार देर शाम नवनियुक्त कोतवाल सूर्य भूषण सिंह नेगी की अध्यक्षता में व्यापार सभा के पदाधिकारियों और व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश का समय निर्धारित करने पर सहमति बनी।
बैठक में तय किया गया कि बड़े वाहनों को सुबह 11.30 बजे तक ही शहर में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके बाद सुबह 11.30 बजे से रात आठ बजे तक प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। रात आठ बजे के बाद बड़े वाहन शहर में प्रवेश कर सकेंगे। व्यवस्था लागू करने का उद्देश्य बाजार क्षेत्र में यातायात का दबाव कम करना और जाम की समस्या से आम लोगों को राहत दिलाना है।
बैठक में व्यापारियों ने कहा कि बाजार में बड़े वाहनों की आवाजाही के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनती है। व्यापार सभा अध्यक्ष अनुज जोशी ने पुलिस प्रशासन को यातायात व्यवस्था सुधारने में व्यापारियों की ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में महासचिव छवि प्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पंकज नेगी, देवेंद्र मणि मिश्रा, दिनेश पंवार, आशीष सडाना, भूपेंद्र, दिनेश लिंगवाल और दीपक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।