फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Hand over responsibility to youth in Lok Sabha elections: Purushottam

लोकसभा चुनाव में युवाओं को सौंपें जिम्मेदारी : पुरुषोत्तम

Wed, 21 Feb 2024 07:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 21 Feb 2024 07:05 PM IST
विज्ञापन
Hand over responsibility to youth in Lok Sabha elections: Purushottam
कलक्ट्रेट में लोस चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक लेते सीईओ डॉ. पुरूषोत्तम - संवाद
फोटो
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने गढ़वाल लोकसभा सीट पर चुनावी तैयारियों की ली समीक्षा बैठक
कहा, ड्यूटी में 50 साल से अधिक आयुवर्ग के कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाॅ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने गढ़वाल लोकसभा सीट पर चुनाव तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव कार्य में बीमार और बुजुर्ग कार्मिकों से कार्य प्रभावित होता है। लिहाजा ड्यूटी में 50 साल से अधिक आयुवर्ग के कर्मचारियों को शामिल नहीं किया जाएगा। कोशिश यही रहेगी कि चुनाव ड्यूटी में युवा कार्मिकों को जिम्मेदारी दें ताकि समय के साथ ही चुनाव कार्य तेजी से हों।
डीएम कार्यालय सभागार में हुई बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने गढ़वाल लोकसभा सीट में शामिल पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, चमोली व नैनीताल (रामनगर) की 14 विधानसभा सीटों पर सीटवार तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिकारी हर स्तर पर तैयारियों को पुख्ता रखें। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही चुनाव को लेकर मिलने वाली शिकायतों का समयानुसार निस्तारण किया जाए। उन्होंने गढ़वाल लोकसभा सीट में शामिल 14 विधानसभा सीटों पर तैयारियों का जायजा लिया और अफसरों को आयोग के मैनुअल हैंडबुक का गहनता से अध्ययन करने को कहा। उन्होंने चुनाव के दौरान शराब की ब्रिकी किस क्षेत्र में अधिक बढ़ रही है, इस पर भी विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाॅ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह, गढ़वाल लोकसभा सीट के आरओ व जिला निर्वाचन अधिकारी पौड़ी डाॅ. आशीष चैहान, जिला निर्वाचन अधिकारी चमोली हिमांशु खुराना, एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



क्या अफसर अभी चुनाव के लिए नहीं हैं तैयार
पौड़ी। बैठक में जनपदों की ओर से प्रस्तुत किए गए आंकड़ों में विविधता होने पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि क्या अफसर अभी चुनाव के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने अधिकारियों को चुनाव से पूर्व बूथ स्तर से तैयारियों को अंतिम रूप देने के कड़े निर्देश दिए। कहा कि 100-100 बूथों का टारगेट देकर अधिकारियों से जरूरी व्यवस्थाओं का तत्काल निरीक्षण कराएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed