फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Guldar's Panic in the Bacheli-Khanda region

बछेली-खंडाह क्षेत्र में गुलदार की दहशत

Wed, 30 Oct 2019 08:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
Guldar's Panic in the Bacheli-Khanda region
बछेली में आदमखोर गुलदार के मारे जाने के बाद यहां गुलदार का आतंक और बढ़ गया है। नर गुलदार की साथी मादा गुलदार यहां लोगों का पीछा कर रही है। गुलदार के भय से स्थानीय लोग समूह में अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे हैं। वन विभाग का कहना है कि टीम को गांव में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विगत 23 अक्तूबर की सुबह करेंखाल (बछेली) के जंगल में जोड़े में घूम रहे गुलदारों में से एक गुलदार ने महिला को मार डाला था। वन विभाग की ओर से नियुक्त शूटर जॉय हुकिल ने 28 अक्तूबर की रात नर गुलदार को गोली का निशाना बना दिया था। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल रावत ने बताया कि मादा गुलदार ने खंडाह-बछेली मार्ग पर दो दुपहिया सवारों पर झपटा भी मारा। वहीं जंगल के समीप घास काटने जा रही महिलाओं को भी गुलदार ने दौड़ा दिया। यदि गुलदार को कैद नहीं किया गया, तो वह कोई अनहोनी कर सकती है। शूटर जॉय हुकिल का कहना है कि साथी की मौत से मादा गुलदार का स्वभाव उग्र हो गया है। उसको क्षेत्र से सुरक्षित निकालना जरूरी है। इधर, रेंज अधिकारी अनिल भट्ट ने बताया कि एक टीम को मौके पर रेकी करने भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed