{"_id":"60e1da728ebc3ed847769efe","slug":"guldar-made-people-run-in-dang-shrinagar-news-drn383505060","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांग में गुलदार ने लोगों को दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांग में गुलदार ने लोगों को दौड़ाया
विज्ञापन
नगर पालिका के डांग क्षेत्र में सुबह गुलदार के दिखने से हड़कंप मच गया। गुलदार ने एक महिला पर झपट्टा मार दिया जिससे महिला की पीठ पर खरोंचें आ गईं। गुलदार ने सुबह घूमने निकले अन्य लोगों पर भी हमला करने कोशिश की लेकिन लोगों के हल्ला मचाने पर वह भाग गया। वहीं, मेडिकल कॉलेज श्रीकोट में गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरा लगा दिया है।
रविवार सुबह लोग रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। डांग निवासी मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि वह सुबह 6 बजे अपने कुत्ते के साथ घूमने निकलते हैं। उन्होंने वापसी में सुबह लगभग पौने 7 बजे डांग रोड पर परचून की दुकान के सामने गुलदार को देखा। गुलदार आक्रमण की मुद्रा में था। बचने के लिए उन्होंने शोर मचाते हुए डंडा दिखाया तो गुलदार बस्ती की ओर भाग गया। इसके कुछ देर बाद गुलदार ने घर के बाहर काम कर रही एक महिला पर हमला कर दिया। गुलदार ने महिला की पीठ पर पंजा मार दिया जिससे उसकी पीठ पर खरोंचें आ गईं। इसके बाद गुलदार एक निर्माणाधीन भवन में घुस गया। लोगों के शोर मचाने पर वह जंगल की ओर भाग गया।
सूचना मिलने पर डिप्टी रेंजर सुमेर सिंह की अगुवाई में वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। रेंजर अनिल भट्ट ने गुलदार के बस्ती की ओर आने पर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बरसात में झाड़ियां उग जाती हैं। लोग झाड़ियों को काटकर साफ रखें ताकि गुलदार को छिपने की जगह नहीं मिले। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में बार-बार गुलदार आने के मामले सामने आने पर पिंजरा लगाया गया है।